July 7, 2024

भारतीय जनता पार्टी कुदमुरा मंडल का कामकाजी बैठक संपन्न

कोरबा 3 सितम्बर। आज भारतीय जनता पार्टी कुदमुरा मंडल के शक्ति केंद्र गुरमा और बरपाली में मंडल का कामकाजी बैठक संपन्न हुआ। इस बैठक में कोविड.19 के तीसरी लहर को देखते हुए समाज की सेवा करने के लिए मंडल के प्रत्येक बूथ से एक युवा और एक महिला कार्यकर्ता ’स्वास्थ्य स्वमंसेवक’ के रुप में तैयार करने के विषय में चर्चा हुआ। भारतीय जनता पार्टी जिला के उपाध्यक्ष व मंडल के ’प्रभारी श्री प्रफुल्ल तिवारी जी’ ने भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर भारतीय जनता पार्टी कुदमुरा मंडल द्वारा चलाए जा रहे बुथो में 25 सदस्यों के सरल पोर्टल की समीक्षा की।

आज के इस बैठक में भारतीय मंडल प्रभारी श्री प्रफुल्ल तिवारी, जिला पंचायत सदस्य श्री संदीप कंवर, भारतीय जनता पार्टी कुदमुरा मंडल के अध्यक्ष श्री लक्ष्मी श्रीवास एमहामंत्री श्री राजू गुप्ता, उपाध्याय श्री महेश्वर पांडे कोषाध्यक्ष श्री जितेंद्र अग्रवाल, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष धनंजय चौहान, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष भीम सिंह राठिया, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष घासीराम मंझवार,अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र चौहान, कुदमुरा मंडल के पूर्व उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल, विक्की अग्रवाल,पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल महामंत्री अर्जुन यादव,किसान मोर्चा के कोषाध्यक्ष विजय शर्मा, आदिवासी मोर्चा के मंत्री पुरुषोत्तम मझंवार और श्रीमती कमलाबाई, युवा मोर्चा के मंडल के मिट्ठू यादव, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला के कार्यकारणी सदस्य अमीन खान,कमल सिंह अंगद सिंह,पति राम, श्यामलाल, नारायण सिंह, बंसीलाल मझवार, रामेश्वर सिंह राठिया, विष्णु प्रसाद मंझवार, श्रीमती फिराई बाई सहित बुथ के अध्यक्ष सचिव और वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे आभार प्रदर्शन भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष और स्वास्थ्य स्वयंसेवक कार्यकर्ता श्री धनंजय चौहान ने किया।

Spread the word