March 17, 2026

वेल्डिंग दुकान संचालक के साथ मारपीट

कोरबा 8 सितंबर। काफी दिनों से संचालित एक दुकान पर अपना अधिकार होना बताकर इन लोगों ने दुकानदार को पीटने के साथ दरवाजा तोड़ दिया। इसे लेकर मौके पर बवाल हुआ। दीपका पुलिस ने इस मामले में संबंधित लोगों के खिलाफ आईपीसी की धाराओं के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया है।

सिरकी झाबर क्षेत्र में यह घटना होने की जानकारी मिली है। इस बारे में सूत्रों ने बताया कि सुनील विश्वकर्मा के द्वारा मौके पर वेल्डिंग दुकान चलायी जा रही है। उसे यह व्यवसाय करते हुए काफी समय हो गया है। इस बारे में इलाके के सभी लोगों को जानकारी है। दूसरी ओर कुछ लोग दुकान को अपना बताने में लगे हुए हैं। कुछ दिनों से इसे लेकर विवाद हो रहा था। आज यहां पर पीली बाई, कुसुम कंवर और धरम के द्वारा फिर से विवाद किया गया। संचालक ने इन लोगों को समझाने का प्रयास किया। इसी के साथ विवाद बढ़ गया। इस दौरान तीन लोगों ने मिलकर दुकान के दरवाजे को तोड़ दिया और संचालक विश्वकर्मा से मारपीट की। पीड़ित पक्ष के द्वारा घटना के बारे में पुलिस को अवगत कराने की जानकारी दी गई है। उक्तानुसार इस बारे में कार्रवाई की जा रही है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word