March 20, 2026

बेरोजगारी से तंग युवक ने लगाई फांसी

कोरबा 13 सितंबर। कुसमुंडा में बेरोजगारी से परेशान एक युवक ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

कुसमुंडा थाना के वैशालीनगर खम्हरिया निवासी 28 वर्षीय मुकेश यादव लॉकडाउन में काम छूटने के बाद से बेरोजगार था। काम नहीं मिलने से वह परेशान था। इससे रविवार शाम उसने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचीए जहां मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई की गई। कुसमुंडा क्षेत्र में हाल के कुछ दिनों में युवाओं के आत्महत्या की यह तीसरी घटना है। इससे पहले 5 सितंबर को कबीर चौक के पास पाली निवासी दिलहरण ने ससुराल में फांसी लगा ली थी। इसके अगले दिन 6 सितंबर को विकासनगर में राम साहू नामक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word