March 21, 2026

कोरबा 13 सितंबर। बांकीमोंगरा पुलिस द्वारा कोरबा पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री सुश्री लितेश सिंह के दिशानिर्देश व मार्गदर्शन में 12 सिंतबर 2021 को ग्राम पंचायत अरदा में थाना प्रभारी निरीक्षक रामेन्द्र सिंह,आरक्षक रोहित राठौर, आर पुष्पेंद्र पटेल, मआर मीना कैवर्तए द्वारा चलीत थाना लगाया गया ।

जिसमें गांव के सरपंच श्रवण कुमार, गांव के उपस्थित पंच एवं ग्रामीणों को साइबर अपराध संबंधित ठगी, कानून के संबंध में जानकारी एवं पास्को एक्ट से संबंधित जानकारी, किरायदार तथा नाबालिक बच्चों द्वारा वाहन न चलाने के संबंध में तथा क्षेत्र में ऑनलाइन लोन के नाम पर ठगी जेवर सफाई करने के नाम पर ठगी अपने आसपास होने वाले घटित होने वाले अपराधों के संबंध में सूचना देने एवं छत्तीसगढ़ से बाहर रोजी मजदूरी करने जाने वाले व्यक्तियों के संबंध में जानकारी देने वाहन चलाते समय कागज़ात रखने हेल्मेट लगाने सम्बन्धी क्षेत्र में शराब, जुआ, सट्टा, कबाड़, डीज़ल की थाना को तत्काल सूचना दे।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word