March 17, 2026

लापता किशोर को मुंबई से पुलिस ने किया बरामद

कोरबा 15 सितंबर। मानस नगर क्षेत्र में रहने वाले 13 वर्षीय किशोर को खोजने के लिए सीएसईबी महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई का चक्कर लगाना पड़ा। एक स्थान से उसे बरामद कर लिया गया। कुछ दिन पहले वह लापता हो गया था। चौकी प्रभारी आशीष सिंह ने बताया कि इससे पहले भी तीन बार वह घर से भाग चुका है। इसके पीछे कारण क्या है यह स्पष्ट नहीं हो सका है। उसके परिजनों को समझाइश दी गई कि पुत्र पर विशेष निगरानी रखी जाए।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word