March 17, 2026

पत्नी पर पति ने किया चाकू से जानलेवा हमला

कोरबा 20 सितंबर। पुलिस उस व्यक्ति की तलाश में जुट गई है जिसने चाकूबाजी कर अपनी पत्नी की हालत बिगाड़ दी और मौके से भाग निकला। चाकू चलाने वाला शराब का शौकीन बताया गया है। इस घटना से इलाके के लोग हैरत में पड़ गए। उनकी सूचना पर पुलिस ने अगली कार्यवाही की।

कोतवाली पुलिस थाना के अंतर्गत एक सहायता केंद्र में शामिल शिवाजी नगर क्षेत्र में आज दोपहर घटना में मुन्नी ठाकुर नामक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। मुन्नी अपने परिवार की जीविका चलाने के लिए लोगों के घरों में सामान्य कामकाज करती है। इससे इतनी राशि अर्जित हो जाती है जिससे वह घरेलू जरूरत की पूर्ति कर सके। जबकि उसका पति लाला ठाकुर कोई खास भूमिका निभाने के बजाय शराब के चक्कर में पड़ा रहता है। जानकारी के मुताबिक वह एक सप्ताह से घर से बाहर था। आज नशे की स्थिति में अपनी पत्नी से गर्दन पर तीन बार चाकू से हमला कर दिया। किसी तरह पत्नी ने खुद को बचाया लेकिन वह लहूलुहान होने से नहीं बच सकी। मौका पाकर आरोपी यहां से भाग खड़ा हुआ। घटना की जानकारी तब हुई जब लहूलुहान मुन्नी ठाकुर ने बीच बचाव के लिए जोर-जोर से चिल्लाना शुरू किया। उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग हरकत में आए और उन्होंने घटनाक्रम की जानकारी हासिल करने के साथ पुलिस को इस बारे में जानकारी दी जिसके बाद पीड़िता को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार शुरू कर दिया गया है। इस मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word