March 20, 2026

लापता युवती पहुंची गोवा

कोरबा 29 सितंबर। पसान पुलिस की परेशानी अब जाकर खत्म हुई है, क्योंकि इलाके से लापता हुई एक युवती के सकुशल होने के बारे में खबर जो मिली है। केंद्र शासित प्रदेश गोवा में उसकी उपस्थिति का पता चला है। कुछ परिचितों के साथ वह वहां पर मौजूद है।

पुलिस ने बताया कि चंद्रोटी की रहने वाली 19 वर्षीय अनुपा उरांव 24 सितंबर को सुबह 11 बजे अपने घर से कहीं चली गई। इस बारे में उसने परिवार के लोगों को कोई जानकारी नहीं दी थी। कुछ घंटे तक वह घर नहीं पहुंची तो परिवार ने समझा कि परिचित या आसपास में गई होगी। शाम तक घर नहीं लौटने पर उसकी खोजबीन शुरू की गई। अगले दिवस इस बारे में पसान थाना को अवगत कराया गया जिस पर पुलिस ने गुम इंसान का प्रकरण दर्ज किया। इस कड़ी में जांच-पड़ताल शुरू की गई। संपर्क के लोगों तक पहुंच बनाने के साथ दूसरे स्तर पर सूचनाएं एकत्र की गई। पसान थाना प्रभारी ने बताया कि हाल में ही जानकारी मिली कि युवती छत्तीसगढ़ से निकलकर महाराष्ट्र होते हुए गोवा पहुंच गई है। कामकाज के चक्कर में वह वहां चली गई। इस तरह की जानकारी संपर्कित लोगों को दी गई। जल्द ही यहां लौटने के बारे में बताया गया है। सूचना से उसके परिजनों को अवगत किया गया है। पुलिस का कहना है कि अनुपा के यहां लौटने के पश्चात् इस मामले में बयान और अन्य संबंधित औपचारिकताएं पूरी की जाएगी।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word