March 24, 2026

भारतीय जनता पार्टी जिला-कोरबा विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न

कोरबा 1 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर आगामी कार्यक्रम की तैयारी हेतु कोरबा विधानसभा की बैठक बिलासपुर लोकसभा के पूर्व सांसद लखन लाल साहू के मुख्य आतिथ्य में भाजपा कार्यालय पंडित दीनदयाल उपाध्याय कुंज कोरबा में संपन्न हुई।

बैठक का शुभारंभ भारत माताए पंडित दीनदयाल उपाध्याय श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल्य चित्र में दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया। भाजपा कोरबा जिलाध्यक्ष डॉ राजीव सिंह ने स्वागत भाषण के साथ सभा में उपस्थित सभी को हमारे मुख्य अतिथि के मार्गदर्शन को ध्यान से सुनने का आग्रह किया। बैठक में मौजूद सभी वक्ताओं ने अपना अपना उद्बोधन किया। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि लखन लाल साहू ने संघठनात्मक विषय पर चर्चा करते हुए केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजना के बारे में विस्तृत जानकारी देने के साथ ही केंद्र की गरीब अन्न कल्याणकारी योजना को प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा किया गया बड़ा घोटाला से कार्यकर्ताओं को अवगत कराते हुए अपने अपने क्षेत्र में आने वाले 7 एवं 8 अक्टूबर को सोसायटी के सामने धरना प्रदर्शन कर हितग्राहियों को केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराने मार्गदर्शन कियाए साथ ही 9 एवं 10 तारीख को जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन में अपना सहयोग प्रदान करने आग्रह किया। मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष डॉ आलोक सिंह ने किया एवं आभार व्यक्त जिला मंत्री संदीप सहगल ने किया।

कार्यक्रम में रामपुर विधायक ननकीराम कंवर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रायगढ़ जिला संगठन सह प्रभारी विकास महतो, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जागेश लांबा, अशोक चावलानी, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, जिला महामंत्री संतोष देवांगन, बैठक प्रभारी डॉ.आलोक सिंह, सह प्रभारी संदीप सहगल, सह कोषाध्यक्ष सुबोध पांडे, के साथ साथ मंडल भाजपा प्रभारी, मंडल भाजपाअध्यक्ष.महामंत्री, पदाधिकारी, जिला मोर्चा के अध्यक्ष.महामंत्री-पदाधिकारी, जिला प्रकोष्ठ के संयोजक,मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, पदाधिकारी, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष, शक्ति केन्द्र के प्रभारी, शक्ति केन्द्र संयोजक, शक्ति केन्द्र सहसंयोजक, मंडल मोर्चों के अध्यक्ष,महामंत्री, पदाधिकारी गण मौजूद रहे।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word