March 17, 2026

स्वच्छता मित्रों के साथ भाजपा ने किया नगर निगम का घेराव

कोरबा 6 अक्टूबर। मिशन क्लीन सिटी के अंतर्गत कार्य करने वाली स्वच्छता दीदियों के अधिकारों एवं समस्याओं को लेकर 15 सूत्री मांग की पूर्ति के लिए नगर निगम कोरबा का आज घेराव किया गया।

कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष हितानंद समेत भाजपा के समस्त पार्षदगण उपस्थित थे। वहीं कोसाबाड़ी मंडल के अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा के नेतृत्व में समस्त मंडल के पदाधिकारी जेष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

स्वच्छता मित्रों की 15 सूत्री मांग में से 5 मांगों को चर्चा उपरांत मान लिया गया। मुख्य मांग न्यूनतम वेतनमान के मामले के लिए कलेक्टर के साथ त्रिपक्षीय वार्ता कराने की बात पर सहमति बनी एवं राज्य सरकार को नगर निगम से प्रस्ताव भेजने का आश्वासन दिया गया।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word