March 21, 2026

भाजपा में पूर्व सी एम डॉ रमनसिंह को एक बार फिर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का दायित्व

नईदिल्ली 7 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी ने अपनी राष्ट्रीय कार्य समिति में छत्तीसगढ़ के नेताओं को भी स्थान दिया गया है, जिनमें प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमनसिंह को एक बार फिर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का दायित्व दिया गया है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी ने अपनी राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्यों की नियुक्ति सूची जारी की है। राष्ट्रीय कार्य समिति में 80 सदस्य हैं। इनमें प्रमुख रुप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह शामिल हैं।

इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह को एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। राज्यसभा की सांसद सरोज पांडे, विधायक अजय चंद्राकर, कोंडागांव से भाजपा की वरिष्ठ नेता लता उसेंडी को कार्य समिति में जगह मिली है। इसके साथ ही बिलासपुर के सांसद अरुण साव को विशेष आमन्त्रित सदस्य बनाया गया है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word