March 20, 2026

नई जिम्मेदारी संभालने से पहले हादसे में पुलिस कर्मी का निधन

कोरबा 8 अक्टूबर। विभागीय परीक्षा उत्तीर्ण करने के साथ प्रधान आरक्षक पद पर पदोन्नत एक पुलिस आरक्षक हादसे में चल बसा। नई जिम्मेदारी संभालने से पहले उसकी मौत ने परिजनों के साथ विभाग के अधिकारियों और सहकर्मियों को दुखी कर दिया।

जिले के कुसमुंडा थाना क्षेत्र में गत दिवस में हुए सड़क हादसे में पुलिस कर्मी की मौत हो गई। बताया गया कि हरदीबाजार से बालको स्थित अपने घर लौटे रहे प्रधान आरक्षक तस्लीम आरिफ की कार क्रमांक सीजी.12 एजेड.7856 धरमपुर के पास अनियंत्रित होकर एक घर की दीवार में जा घुसी। घटना में गंभीर रुप से घायल पुलिसकर्मी को अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां शुक्रवार की सुबह उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद पुलिस महकमें में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी मिली कि हादसे के बाद डायल 112 की सहायता से तस्लीम को जिला अस्पताल लाया गया जहां उसकी गंभीर हालत को देखते निजी अस्प्ताल रिफर कर दिया गया। पुलिसकर्मी की मौत की वजह भारी वाहनों को बताया जा रहा है जिनके द्वारा रात में तेज गति से वाहन चलाया जाता है। इतना ही नहीं उनके द्वारा हेडलाईट की तेज रौशन भी सीधे आंख में पड़ती है जिसके कारण वाहन चलाने में परेशान होती है। शायद इसी कारण पुलिस कर्मी ने वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया और यह हादसा हो गया। दावा किया जा रहा है कि अंबिकापुर हाईवे में 4 ब्लैक स्पॉट को चिन्हित किया गया है और वहां हादसे रोकने की व्यवस्था की जा रही है। हाईवे के अतिरिक्ति अनेक मार्गों पर सड़क की दुर्दशा के कारण भी हादसे हो रहे हैं।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word