October 3, 2024

योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने बैठक में सौपेंगे जिम्मा

कोरबा 10 अक्टूबर। महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी के निवास स्थान पर पार्टी के महिला पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। कांग्रेस कोरबा ब्लॉक अध्यक्ष राजमति यादव ने जिले की कांग्रेस प्रभारी व पर्यवेक्षक आशा सिंह के 18 अक्टूबर को प्रस्तावित कोरबा आगमन की जानकारी दी।

महिला अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी ने बताया प्रदेश सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने महिला कार्यकारिणी को प्रभारी व पर्यवेक्षक महत्वपूर्ण जवाबदेही सौपेंगे। इन योजनाओं को वार्ड व बूथ पर कार्य करने की जवाबदारी के साथ महत्वपूर्ण जानकारी भी देंगी। योजनाओं को घर-घर तक पहुचांने के संकल्प को लेकर कोरबा प्रभारी जवाबदेही सौपेंगी। बैठक में झंलकुंवर, नुसरत खान, शमशाद खान, गीता महंत, सीमा उपाध्याय, शालनी गवेल आदि ने भी अपने सुझाव दिए। वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री नुसरत खान ने कहा कि जीवन में एक भी ऐसा क्षेत्र नहीं, जिसमें नारी की सशक्त भूमिका न हो। कोरबा कांग्रेस परिवार में भी महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने हमें और प्रयास करने होगे।

Spread the word