March 20, 2026

दशहरा से पहले कोल कर्मियों को मिला 72500 बोनस

कोरबा 10 अक्टूबर। कोल इंडिया ने अपने कर्मियों को दशहरा से पहले 72500 का बोनस देना तय किया है। कहा जा रहा है कि 11 अक्टूबर तक सभी के पास यह राशि पहुंच जायेगी। यूनियन के कई नेता कह रहे है कि उन्हें ज्यादा बोनस की उम्मीद थी लेकिन ऐसा हुआ नहीं। एनटीपीसी के द्वारा दी जाने वाली बोनस की राशि घोषित नहीं की गई है। जिले में 4 पब्लिक सेक्टर के हजारों अधिकारी.कर्मी बोनस से लाल होंगे। बोनस की कई करोड़ राशि यहां के बाजार में बरसेगी। इसे लेकर कारोबारी उत्साहित है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word