अरुप कुमार गोस्वामी बने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश

नईदिल्ली 10 अक्टूबर।राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश पर 8 हाईकोर्ट में नए मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति की है। वहीं 4 हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों का तबादला भी किया है।

जारी आदेश में आंध्रप्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस अरुप कुमार गोस्वामी को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है। वहीं छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जज प्रशांत कुमार मिश्रा को आंध्रप्रदेश हाईकोर्ट का जज नियुक्त किया गया है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word