September 19, 2024

कुसमुंडा क्षेत्र के विभिन्न समस्याओं को लेकर भाजपा युवा मोर्चा ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

कोरबा 19 अक्टूबर। कुसमुंडा क्षेत्र के विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विकेश झा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्राचार कर लगातार अवगत करा रहे हैं किंतु आज दिनांक तक किसी भी तरह की कार्यवाही जमीन पर नहीं देखी गई है इसलिए कुसमुंडा क्षेत्र के प्रमुख भाजपाई कलेक्टर को ज्ञापन सौपे हैं। जिसमें 21 अक्टूबर 2021 दिन गुरुवार, समय 2.00 बजे से लेकर शाम 6.00 बजे तक, गेवरा बस्ती चौक में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। पत्र में विभिन्न प्रमुख जन समस्याओं को दर्शाया गया है।

जिसमें कबीर चौक से गेवरा बस्ती चौक होते हुए विश्रामपुर तक मुख्य सड़क मार्ग पर प्रतिदिन झाड़ू लगवाना एवं साफ.-सफाई, इस मार्ग पर लगातार कोयला लदान कर भारी वाहन का आना जाना लगा रहता है। जिस कारण से कोयला के कर्ण धूल के रूप में सभी सम्मानीय व्यापारीगण के प्रतिष्ठान में एवं प्रतिष्ठित लोगों के निवास में कोयला डस्ट एवं धूल अत्यधिक मात्रा में अंदर जा रहा है, जिससे सांस लेने में भी तकलीफ हो रही है छोटे बच्चे महिला बुजुर्गों का भविष्य खतरे में नजर आ रहा है। इस मार्ग पर प्रतिदिन झाड़ू लगवाने एवं साफ सफाई का व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए।

गेवरा बस्ती स्थित शिशु मंदिर विद्यालय से राधिका जनरल स्टोर होते हुए क्वार्टर नंबर बी -260 तक सड़क एवं नाली निर्माण कार्यरू. महोदय यह मार्ग बहुत ही व्यस्त मार्ग है जो आदर्श नगर कॉलोनी से गेवरा बस्ती को जोड़ता है इस मार्ग का हाल बहुत ही जर्जर है आए दिन पानी जमा रहता है । क्षेत्र में स्थित विभिन्न हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम स्कूल के बच्चों का इसी मार्ग से आना जाना होता है। मनगांव स्थित मुक्तिधाम मरम्मत एवं नवीनीकरण कार्य अथवा एसईसीएल के द्वारा भूमि अर्जित किए जाने की स्थिति में मुक्तिधाम टूटने पर सर्व सुविधा युक्त मुक्तिधाम अन्यत्र स्थानांतरित किया जाए। इस मुक्तिधाम से लगभग 10,000 लोग आश्रित है किंतु यहां पानी तक का व्यवस्था नहीं है और शेड का व्यवस्था भी ठीक से नहीं है। दीवाल भी टूटा हुआ है।

वार्ड क्रमांक 61 स्थित शांति नगर में सड़क एवं नाली मरम्मत एवं निर्माण कार्य पाइप लाइन बिछाने के नाम से विभिन्न सड़कों को बीचो बीच तोड़ दिया गया है जिसमें वाहन चलाना तो दूर, पैदल चलना भी कठिन हो गया है। इन रास्तों का मरम्मत और नए रास्ते एवं नाली का निर्माण कार्य करवाया जाए। कबीर चौक कुसमुंडा से भिलाई बाजार होते हुएए हरदी बाजार मुख्य मार्ग को नो एंट्री यथावत चालू करें . कबीर चौक कुसमुंडा से हरदी बाजार तक के मुख्य मार्ग में प्रतिदिन समय सीमा के साथ नो एंट्री का परिचालन हो रहा था । जिसे वर्तमान में बंद कर दिया गया है। क्षेत्रवासियों को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। नो एंट्री पहले की तरह यथावत चालू करवाया जाए। साथ ही साथ आसपास के प्रमुख क्षेत्रीय समस्याओं का निराकरण करवाने का आग्रह किया गया है।

कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन सौंपने मुख्य रूप से हितानंद अग्रवाल नेता प्रतिपक्ष कोरबा नगर निगम, सुनीता पाटले प्रदेश मंत्री अनुसूचित जाति मोर्चा, उमा भारती शराफ जिला उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, रामेश्वर वैष्णव मंडल उपाध्यक्ष,विकेश झा प्रदेश कार्यसमिति भाजयुमो, संतोष राठौर पूर्व विधायक प्रतिनिधि कटघोरा विधानसभा, रामेश्वर प्रसाद सोनी मंडल महामंत्री पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, विनोद सिंह राजपूत बालकृष्ण साहू, प्रकाश पटेल एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Spread the word