July 4, 2024

कोरबा 19 अक्टूबर। गौ सेवकों के टीम द्वारा नगर समेत आस पास क्षेत्र में घूमने वाले बेजुबान जानवरों को सुरक्षित रखने व देखरेख के बीडा उठा कर निस्वार्थ देखभाल की जा रहे है। वहीं इस इस कार्य में युवक व कुछ पार्षद सहयोग कर गौ सेवकों के मनोबल बढ़ा रहे है।

नगर सहित आस पास क्षेत्र मे गोठान नहीं होने से जानवर 24 घंटे घूमते रहते हैं। सड़कों के बीच झुंड में बैठे रहने से आए दिन बड़े गाडियों के नीचे कुचले जा रहे है। दुघर्टना में हो रही मौत देखते हुए इस पर अंकुश लगाने के लिए नगर के युवकों द्वारा गौ सेवा टीम का गठन कर निस्वार्थ सेवा भाव के साथ देख रेख करते हुए सडक में बैठे व इधर उधर घूम रहे जानवरों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रहे हैं। इन दिनों जानवरों के पैरों मे खुरहा घाव फैलने लगा है, उसका उपचार भी पशु चिकित्सा कर्मचारी मनोज कुमार के सहयोग से किया जा रहा है। गौ सेवक से जुड़े विनोद देवांगन निक्की, अशोक पांडेय, रमेश साहू ने बताया कि कई जानवर बीच सड़कों पर बैठे रहते है और कुछ इधर-उधर घूमते रहते है और दुघर्टना का शिकार हो जाते थे। उनकी सुरक्षा को लेकर नगर पंचायत द्वारा कोई व्यवस्था नहीं किए जाने पर नव युवकों ने गौ सेवा समिति का गठन किया गया। समिति में 40 युवक अपनी सेवा दे रहे है। समिति के माध्यम से ऐसे घूमने वाले जानवरों को पकड कर व खदेड़ कर सुरक्षित स्थान पहुंचा कर उसके खाने पीने चारा की व्यवस्था समिति के लोगों स्वयं के खर्च पर कर रहे हैं। साथ ही वहीं बीमार रहे जानवरों का उपचार भी गौ सेवकों व पशु चिकित्सालय के मनोज कुमार के सहयोग से किये जाता है। गौ सेवक से जुडे पार्षद रामशरण साहू व हीरालाल यादव ने बताया इस कार्य में नगर पंचायत से सहयोग के बजाए केवल आश्वासन मिलता रहा।

Spread the word