March 20, 2026

एसईसीएल कर्मी के सूने मकान से स्कूटी सहित घरेलू सामानों की चोरी

कोरबा 23 अक्टूबर। आदर्श नगर कुसमुंडा में निवासरत एसईसीएल कर्मी के सूने मकान से अज्ञात चोरों ने स्कूटी, टीवी समेत लगभग एक लाख के घरेलू सामान को अज्ञात चोरों ने पार कर दिया।

जानकारी के अनुसार श्रीमती कीर्ति केजे उम्र 30 वर्ष पति अनूप कुमार के एसईसीएल के कुसमुंडा के आदर्श नगर आवासीय क्रमांक बी 228 में निवासरत है। विगत दिनों इनका पूरा परिवार केरल प्रांत के एरनाकूलम जिले के नाथपारा स्थित मूल निवास स्थान पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने गए हुए थे। एरनाकूलम जाने के समय उसने अपने आवास में ताला लगा दिया था। वापस लौटने पर कल उन लोगों ने देखा की मकान का ताला तोड़कर ड्राइंग रूम एवं शयन कक्ष में रखे टीवी, वाशिंग मशीन, कूलर, गीजर, होम थियेटर, गैस चूल्हा, सिलेंडर, स्कूटी समेत लगभग 1 लाख के घरेलू सामानो को पार कर दिया है। कुसमुंडा पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 491/21 धारा 457, 380 भादवि के तहत अज्ञात चोरों के विरूद्ध सूने मकान से चोरी करने का जुर्म पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word