March 17, 2026

सड़क दुर्घटना में वृद्धा की मौत

कोरबा 24 अक्टूबर। अपनी बेटी से मिलने के बाद वापस लौट रही वृद्धा की दुर्घटना में मौत होने पर कटघोरा पुलिस ने मर्ग कायम कर एक ओर जहां मर्ग डायरी को विवेचना हेतु बांगो पुलिस को रेफर कर दिया। वहीं दूसरी ओर मृतका के शव को पीएम के लिए कटघोरा सीएचसी भिजवा दिया।

जानकारी के अनुसार बांगो थानांतर्गत ग्राम सरभोंका निवासी लक्ष्मनिया बाई यादव उम्र 72 पति पवन साय यादव दो दिन पूर्व अपनी बेटी से मिलने ग्राम रिंगनिया बांगो आई थी। वापस लौटते वक्त वह एक बाइक में लिफ्ट लेकर घर लौट रही थी। इसी दौरान कोनकोना के पास ब्रेकर पर बाइक के उचकने पर गिर पड़ी। जिससे कि उसे सिर में गंभीर चोटें आई थी। गंभीर रूप से घायल लक्ष्मनिया बाई को कटघोरा सीएचसी में भर्ती कराया गया था। जहां गत रात्रि 12 बजे के लगभग उसकी मौत हो गई। कटघोरा पुलिस ने मर्ग कायम किया है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word