March 17, 2026

एनटीपीसी कर्मचारी के पुत्र ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

कोरबा 31 अक्टूबर। एनटीपीसी कालोनी के कावेरी विहार स्थित आवास संख्या ई-764 निवासी कर्मचारी के पुत्र ने खुदकुशी कर ली। फांसी के फंदे पर शव लटका मिला। दर्री पुलिस ने मर्ग कायम किया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की प्रारंभिक जांच की जा रही है।

दर्री टीआई राजेश जांगड़े ने बताया कि एनटीपीसी कर्मी राजकुमार अंगारे के पुत्र अरविंद कुमार 29 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की जानकारी मिली। पुलिस की टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया। एक कमरे में फंदे पर युवक लटका मिला। मौके से किसी प्रकार का सुसाइट नोट नहीं मिला है। मृतक शिक्षित था। उसने आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इस बारे में फिलहाल सूचनाएं नहीं मिली है। आगे तथ्यों की जांच की जाएगी। अवसाद और अन्य कारण जिम्मेदार.पीजी कॉलेज कोरबा में मनोविज्ञान की प्राध्यापक डॉ. अवंतिका कौशल बताती है कि सामाजिक, आर्थिक और दूसरे कारण से कई लोग अवसाद के चक्र में रहते है। बार-बार इसी बारे में सोचने और समाधान नहीं होने पर वे आत्मघाती दिशा में चले जाते है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word