March 17, 2026

हाथियों से फसलों को नुकसान, वन विभाग कर रहा आंकलन

कोरबा 31 अक्टूबर। 25 हाथियों का दो दल जिले के कटघोरा वन मंडल के पसान वन परिक्षेत्र में विचरण कर रहे हैं। इनमें से 11 हाथी जलके सर्किल के पनगंवा गांव में है, जबकि लैंगा सर्किल के बैरा गांव में मौजूद है। उधर वन विभाग ने नुकसान का आंकलन शुरू कर दिया है।

केंदई रेंज के कोरबी सर्किल से अचानक पहुंचे 11 हाथियों के दल ने बीती रात पनगंवा में उत्पात मचाते हुए दो किसानों की धान फसल रौंद दी। जबकि 14 हाथियों ने भी लैंगा सर्किल में उत्पात मचाया है। इस दल ने बैरा में सात किसानों की फसल को तहस-नहस किया है। हाथियों द्वारा उत्पात मचाये जाने तथा फसल रौंदे जाने की सूचना पर वनविभाग का अमला आज सुबह मौके पर पहुंचा और हाथियों द्वारा रात में किये गए नुकसानी का आंकलन करने के साथ ही रिपोर्ट तैयार की जिसे मुआवजा के लिए वन मंडल कटघोरा भेजा जाएगा। हाथियों द्वारा लगातार फसलों को नुकसान पहुंचाए जाने से ग्रामीण काफी आक्रोशित है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word