September 20, 2024

देश में आज- क्या है महत्वपूर्ण, यहां देखें

रविवार, कार्तिक, शुक्ल पक्ष, तृतीया, वि.सं. 2078 तदनुसार 7 नवंबर 2021

देश में आज- कमल दुबे

  • उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू मोतिहारी के पिपराकोठी में डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह को पंडित दीन दयाल उपाध्याय बागवानी और वानिकी कॉलेज के परिसर में करेंगे संबोधित
  • उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू नालंदा विश्वविद्यालय के परिसर में छठे अंतर्राष्ट्रीय धर्म धम्म सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन
  • गोवा मैरीटाइम कॉन्क्लेव (जीएमसी) का तीसरा संस्करण आज से 9 नवंबर तक गोवा के नेवल वॉर कॉलेज के तत्वावधान में किया जाएगा आयोजित, जीएमसी के इस वर्ष के संस्करण के लिए थीम है “मेरिटाइम सिक्योरिटी एंड इमरजिंग नॉन ट्रेडेशनल थ्रेट्स: ए केस फॉर प्रोएक्टिव रोल फॉर आईओआर नेवीज”
  • नई दिल्ली में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक, आगामी राज्य चुनावों के लिए रणनीति पर होगी चर्चा
  • विस्थापितों के लिए एक आयोग के गठन और उनकी मांगों को पूरा करने के लिए दबाव बनाने हेतु कई राजनीतिक दल और विस्थापित रांची राजभवन तक निकालेंगे विरोध मार्च
  • पुडुचेरी के फ्रांसीसी काउंसलेट में फ्रांसीसी पार्षदों के पद के लिए चुनाव
  • नई दिल्ली से रामायण सर्किट ट्रेन का पहला प्रस्थान आज, अगले माह होंगे चार अन्य प्रस्थान
  • पूर्वी एशिया और प्रशांत मामलों के लिए अमेरिकी सहायक विदेश मंत्री डेनियल क्रिटेनब्रिंक आज से 12 नवंबर तक जापान और दक्षिण कोरिया का करेंगे दौरा, आधुनिक चुनौतियों से निपटने के उद्देश्य से संयुक्त सहयोग के लिए अमेरिकी प्रतिबद्धता की पुष्टि करने हेतु वे वरिष्ठ जापानी और दक्षिण कोरियाई अधिकारियों से करेंगे मुलाकात
  • भारतीय तीरंदाजी संघ सोनीपत में साई के राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र में टूर्नामेंट करेगा आयोजित
  • आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप में अबू धाबी में ग्रुप 2 की टीम अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच दोपहर 3:30 बजे एवं पाकिस्तान और स्कॉटलैंड के बीच शाम 7:30 बजे शारजाह में मुकाबला
  • राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस.
Spread the word