March 17, 2026

विकास समिति महिला मंडल ने मनाया दीपावली मिलन समारोह

कोरबा 7 नवम्बर। मारवाड़ी ब्राह्मण विकास समिति महिला मंडल का दीपावली मिलन समारोह एवं अन्नकूट महोत्सव परशुराम भवन दुरपा रोड कोरबा में एकजुटता के संदेश के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया। जिसमे भगवान श्री परशुराम एवं भगवान श्री कृष्ण का पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके पश्चात मारवाड़ी ब्राह्मण महिला मंडल द्वारा शरद पूर्णिमा में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजयी प्रतिभागियों को पुरुस्कृत किया गया।

इस अवसर पर मारवाड़ी ब्राह्मण महिला मंडल की संरक्षिका श्रीमती उर्मिला शर्मा ने सभी को गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट महोत्सव की बधाई देते हुये कहा की समाज को आगे बढ़ाना है तो सभी को एकजुट होना आवश्यक है। क्योंकि संगठन में ही शक्ति है। गोवर्धन अन्नकुट का पर्व भी हमे यही संदेश देता है। जिसमे भगवान श्री कृष्ण ने संकट के समय ब्रजवासियों के इधर उधर भागने भयभीत होने की बजाय एकजुट होकर संघर्ष करने का संदेश देते हुये गोवर्धन पर्वत उठाकर सभी से सहयोग लेकर श्रमदान के महत्व को समझाकर एकजुटता का संदेश दिया, की संकट के समय एकजुटता दिखाकर असंभव को भी संभव किया जा सकता है। गोवर्धन पर अन्नकूट तैयार किया जाता है जिसमे सभी प्रकार की सब्जियों से भोजन तैयार किया जाता है यह भी हमे एकजुटता का संदेश देता है। उसके पश्चात अन्नकूट प्रसाद का भोग लगाकर सभी ने अन्नकूट की प्रसादी ग्रहण की।

इस अवसर मारवाड़ी ब्राह्मण विकास समिति महिला मंडल की संरक्षिका ऊर्मिला शर्मा, अध्यक्षा प्रतिभा शर्मा,सचिव अंशु शर्मा, कोषाध्यक्ष मंजु शर्मा, उपाध्यक्ष उमा भात्रा, सहसचिव पुनम शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य सरला शर्मा, प्रेमलता शर्मा, पुष्पा शर्मा, निर्मला शर्मा, ज्योति शर्मा, माया शर्मा,अंजू चौमाल, हेमा शर्मा, कल्पना शर्मा, आशा शर्मा, खुश्बू शर्मा, रेखा भात्रा, सुनीता शर्मा,वंदना शर्मा, संध्या शर्मा, सुरजीत शर्मा, नेहा शर्मा, ममता शर्मा, निधि शर्मा एवं कमलेश शर्मा के अलावा बड़ी संख्या में मारवाड़ी ब्राह्मण विकास समिति महिला मंडल की पदाधिकारी तथा सदस्य उपस्थित रहे।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word