March 17, 2026

धान फसल को हाथियों ने किया मटियामेट

कोरबा 10 नवंबर। जिले के वनमंडल कटघोरा के केंदई रेंज में हाथी समस्या समाप्त होने का नाम ही नहीं ले रहा है। पसान परिक्षेत्र से अचानक पहुंचे 11 हाथियों के दल ने बीती रात केंदई रेंज के ग्राम रोदे में जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान हाथियों ने खेतों में पहुंचकर वहां पककर तैयार आधा दर्जन किसानों की फसल रौंद दी। जिससे संबंधित किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। आज सुबह सूचना दिये जाने पर वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा और हाथियों द्वारा रात में किये गये नुकसानी का आंकलन करने के साथ ही रिपोर्ट तैयार की। पीड़ितों को मुआवजा दिया जायेगा।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word