March 17, 2026

बैकुंठपुर : भाजपा आरटीआई प्रकोष्ठ जिला सूरजपुर व कोरिया की संयुक्त बैठक हुई सम्पन्न

➡️भाजपा आरटीआई प्रकोष्ठ सरगुजा संभाग प्रभारी ओम पी. साहू ने ली बैठक

➡️भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल साहू व पिछड़ा वर्ग उपाध्यक्ष शान्तनु साहू भी हुए सम्मिलित

बैकुंठपुर। भाजपा आरटीआई प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक डॉ. विजयशंकर मिश्रा जी के निर्देश पर सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ की सूरजपुर व कोरिया की संयुक्त जिला कार्यकारणी की बैठक संभाग प्रभारी श्री ओम पी. साहू जी के द्वारा लिया गया। उक्त बैठक मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल साहू, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग शान्तनु साहू एवं भाजपा कोरिया जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल की गरिमामयी उपस्थिति मे सम्पन हुई।

बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सरगुजा संभाग प्रभारी ओम पी साहू द्वारा सूचना का अधिकार अधिनियम की विभिन्न धाराओं का व्याख्यान किया गया व अधिनियम अंतर्गत आवेदक को प्राप्त अधिकारों से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया गया। साथ ही कार्यकर्ताओं को आरटीआई अधिनियम का उपयोग कर प्रदेश की भूपेश सरकार की भ्रष्ट कार्यप्रणाली व कृत्यों को जनमानस के समक्ष पुख्ता सबूतों के साथ रखने प्रयोत्सहित किया गया। इसके अतिरिक्त बैठक में आगामी 14 नवंबर को होने वाली प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक और अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी चर्चा हुई।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word