July 7, 2024

गुरूनानक देव की जयंती पर निकाली गयी कीर्तन रैली

कोरबा 18 नवंबर। गुरू नानक देव की जयंती को प्रकाश पर्व के रूप में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस कड़ी में बुधवार को सिक्ख समुदाय के लोगों द्वारा नानक देव जी की शोभा यात्रा के साथ नगर कीर्तन रैली निकाली गई। जिसमें समुदाय के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। पर्व के अवसर पर शहर के गुरूद्वारे में इन दिनो अरदास व कीर्तन का दौर जारी है।

प्रकाश पर्व के अवसर निकाली गई शोभा यात्रा पुरानी बस्ती गुरूद्वारे से शुरू होकर पावरहाउस रोड व टीपी नगर होते हुए टीपी नगर गुरूद्वारे में संपन्ना हुआ। शोभा यात्रा के दौरान गुरूजी के तैल चित्र को पुलों से सुसज्जित वाहन में स्थापित किया गया था। शोभा यात्रा के आगे पंजप्यारों की कतार चल रही थी। शोभा यात्रा में ग्रंथ साहिब को चंवर दिया जा रहा था। गुरूदेव के शोभायात्रा के दौरान मार्ग सिक्ख समुदाय के युवतियों द्वारा मार्ग में झाड़ू लगाते हुए फूलों की बारिश की जा रही थी। महिला श्रद्धालुओं द्वारा कीर्तन किया जा रहा था। शोभा यात्रा का जगह.जगह स्वागत किया गया। शोभायात्रा यात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया। नानक देव की शोभा यात्रा झांकी देखने लोगों की भीड़ रही। देर शाम तक जारी शोभा यात्रा में आतिशबाजी का भी दौर जारी रहा। सांप्रदायिक सौहार्द्रता के प्रतीक प्रकाश पर्व में शहर के अलावा उपनगरीय क्षेत्र से पहुंचे सिक्ख समुदाय के अलावा अन्य समुदाय के लोगों ने भी भाग लिया। शोभा यात्रा समापन के बाद टीपी नगर गुरूद्वारे पहुंच कर श्रद्धालुओं ने मत्था टेक कर अमन चैन की दुआ मांगी। प्रकाश पर्व में शामिल होने के लिए शहर के अलावा उपनगरीय क्षेत्रों के रहवासी सिक्ख समुदाय के लोग पहुंचे थे।

Spread the word