March 17, 2026

मजदूरी व प्रोत्साहन राशि के भुगतान को लेकर मजदूरों ने कलेक्टर से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन

कोरबा 19 नवंबर। कोरबा वन मंडल के अधीनस्थ करतला वन परिक्षेत्र के अंतर्गत कार्यरत मजदूरों और समितियों को भुगतान नहीं हो पा रहा है। मजदूरों को रटा.रटाया जवाब देकर कई माह से खाली हाथ वापस लौटाया जा रहा है। इससे परेशान मजदूरों ने कलेक्टर से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

करतला वन परिक्षेत्र के अंतर्गत कोटमेर समिति के ग्राम पीड़िया और तुर्रीकटरा जंगल के बीच घुरीपाट जंगल के पास नेपियर घास लगाया गया। हाथी प्रभावित क्षेत्र में नेपियर घास जुलाई 2020 से लगाना प्रारंभ हुआए इस दौरान काम करने वाले मजदूरों का अभी तक भुगतान नहीं किया गया है। नेपियर घास की देखरेख के लिए 10 लोगों का समूह बनाया गया हैए यहां काम करने वालों को भी प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं किया गया है। इसी तरह समूह द्वारा जंगल छंटाई, पौधा-रोपण व सीपीटी खोदाई किया गया, पर इसका भी भुगतान नहीं हुआ है। 10 माह मजदूरी लंबित है। इसी तरह वन विभाग द्वारा सिंचाई के लिए बोर खोदाई कराया गया,पर इसमें अब तक न तो मोटर की व्यवस्था हुई और न ही सौर उर्जा की सुविधा स्थापित की गई है। मजदूरों ने बताया कि समूह के सदस्यों को प्रोत्साहन राशि हर माह आठ हजार रुपए मिलना था, किंतु न तो सामूहिक खाता खोला गया और न ही पैसा मिला। गोधन न्याय योजना के तहत खरीदे गए गोबर का भी भुगतान नहीं किया गया है। वन अधिकारियों से बार-बार मजदूरी भुगतान मांगा जाता है, किंतु फंड में पैसा नहीं होना कहकर खाली हाथ लौटा दिया जाता है। मजदूरी करने वाले अमृत लाल, रोशन सिंह, देव नारायण, कीर्ति सिंह, जयपाल, होलाल, परदेशी, तीजराम, महेत्तर, हिंगलाज, रायसिंह, गतूराम, विजय, मूरित राम, नेहरू लाल, दोलिया बाई, सनिरो बाईए प्रभा बाई, आधिनो बाई, मोहन लाल, रतन सिंह, सुभाष, जोल सिंह, रामधन सिंह, नवधा सिंह ने कलेक्टर से मजदूरी भुगतान दिलाने की मांग की है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word