March 17, 2026

गेवरा में मनाई गुरुनानक देव की जयंती, शबद कीर्तन और लंगर का किया आयोजन

कोरबा 20 नवंबर। गुरुनानक देव जी की जयंती शुक्रवार को आस्था व उल्लास के साथ मनाई गई। इस मौके पर सुबह से ही गुरुवाणी व शबद कीर्तन में लोग शामिल हुए। रागी जत्था के साथ शामिल होने आए अमनदीप सिंह व जसप्रीत सिंह ने अपने कीर्तन से वहां मौजूद साध संगत को निहाल किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में समुदाय के लोग सपरिवार शामिल हुए।

इस दौरान गुरुद्वारा श्री दुख हरण साहिब गेवरा में ज्ञानी जसप्रीत सिंह ने बताया है कि श्री गुरु नानक देव जी सिख धर्म के संस्थापक और सिखों के पहले गुरु थे। उनकी जयंती प्रकाश पर्व के रूप में मनाई जाती है। नानक जी का जन्म पाकिस्तान पंजाब में रावी नदी के किनारे स्थित तलवंडी नामक गांव में हुआ था। 1469 में कार्तिक पूर्णिमा के दिन जन्म हुआ था। इस दिन को सिख धर्म में काफी उल्लास के साथ मनाया जाता है। कुछ समय बाद गुरु नानक देव जी तीर्थ यात्रा पर निकल गए। उन्होंने काफी लंबी यात्राएं की इस यात्रा में उनके साथ मर्दाना लहना बाला और रामदास जी भी गए। 1521 तक उन्होंने यात्रा की इस यात्रा के दौरान वह सब को उपदेश देते और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूक करते थे। उन्होंने भारत अफगानिस्तान और अरब के कई स्थानों का भ्रमण किया। इन यात्राओं को पंजाबी में उदासियां कहा जाता है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word