July 7, 2024

देश में आज- क्या है महत्वपूर्ण, यहां देखें

रविवार, मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष, द्वितीया, वि. सं. 2078 तदनुसार 21 नवंबर 2021

देश में आज- कमल दुबे

  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुंबई स्थित नौसेना के डॉकयार्ड में प्रोजेक्ट 15बी के पहले जहाज आईएनएस विशाखापत्तनम के कमीशनिंग समारोह में बतौर मुख्य अतिथि होंगे शामिल
  • भारत सरकार के मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के अंतर्गत मत्स्य पालन विभाग और राष्ट्रीय मात्स्यिकी विकास बोर्ड मिलकर ओडिशा में भुवनेश्वर के मंचेश्वर में स्थित रेल सभागार में मनाएगा ‘विश्व मत्स्य दिवस’
  • राजस्थान कैबिनेट का होगा विस्तार, नए मंत्री शाम 4 बजे जयपुर स्थित राजभवन में लेंगे शपथ
  • तेलंगाना राज्य भाजपा अध्यक्ष बंडी संजय कुमार प्रजा संग्राम यात्रा के दूसरे चरण में लेंगे हिस्सा
  • उत्तर प्रदेश निषाद पार्टी की ‘संकल्प समाज उत्थान आरक्षण यात्रा’ लखनऊ के रमाबाई रैली मैदान में महारैली में होगी संपन्न
  • आंदोलनकारी किसान संघों का नेतृत्व करने वाला संयुक्त किसान मोर्चा नई दिल्ली में अगली कार्रवाई पर चर्चा करने के लिए करेगा बैठक
  • दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन के राजीव चौक-केंद्रीय सचिवालय खंड पर मेट्रो सेवाएं कुछ घंटों के लिए रहेंगी निलंबित
  • गुवाहाटी के आर.जी. बरुआ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में असम कराटे स्टेट चैंपियनशिप का आयोजन
  • बाईचुंग भूटिया फुटबॉल स्कूल आवासीय अकादमी एचएएल स्पोर्ट्स क्लब बेंगलुरु में लड़कियों और लड़कों के लिए ट्रायल करेगा आयोजित
  • कोलकाता के ईडन गार्डन्स में
    भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 क्रिकेट मैच
  • विश्व टेलीविजन दिवस.
Spread the word