March 17, 2026

एक सप्ताह बाद लापता युवक लौटा

कोरबा 26 नवम्बर। पाली थाना अंतर्गत चैतमा पुलिस चौकी के ग्राम पटपरा से एक सप्ताह पूर्व लापता हुआ युवक अंततरू कल अपने घर लौट आया। पुलिस ने इस मामले में उसे दस्तयाब कर खात्मा डाल दिया।

जानकारी के अनुसार ग्राम पटपरा थाना पाली निवासी रविदास महंत उम्र 28 पिता लगनदास महंत विगत 15 नवंबर को सुबह 11 बजे से घर से निकला। जिसके बाद वह वापस कई दिनों तक नहीं लौटा। इसके परिणाम स्वरूप 22 नवंबर को उसके पिता लगनदास उम्र 51 ने चैतमा पुलिस चौकी पहुंचकर गुम इंसान क्रमांक 49ध्21 के तहत गुमशुदा रिपोर्ट दर्ज करा दी। चैतमा चौकी एवं पाली पुलिस की संयुक्त टीम लापता युवक की पतासाजी में लगी हुई थी। इसी बीच कल शाम युवक वापस अपने घर आ गया। जिसके संबंध में उसे लेकर उसका पिता कल देर शाम चैतमा चौकी पहुंचा। चौकी प्रभारी इंद्रनाथ नायक ने लापता युवक के वापस लौट आने पर उसका बयान दर्ज कर उसे दस्तयाब कर लिया। ज्ञात रहे कि पाली थानांतर्गत लापता हुई दो युवतियों का घटना रिपोर्ट होने के एक सप्ताह के अंदर भी कोई सुराग नहीं मिला है। फिलहाल दोनों की खोजबीन पुलिस द्वारा जारी है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word