March 17, 2026

दूषित पानी का बहाव, आवाजाही को मजबूर जनता

कोरबा 27 नवंबर। नगर निगम को स्वच्छता के मामले में तीसरी रैंकिंग मिल गई है और इस पर खुशी मनाई जा रही है। इन सबके बीच कोरबा के बुधवारी खपराभठ्ठा इलाके में दूषित पानी का बहाव रिहायशी क्षेत्र से जारी है। लोगों का आना जाना इसे लाँघकर हो रहा है। नारकीय स्थिति से लोग त्रस्त है। जबकि पार्षद की ओर से दावे किए जा रहे है समस्या का अंत जल्द किया जाएगा।

साफ -सुथरे शहर के लिए कोरबा ने राष्ट्रीय स्तर पर ऊंची छलांग लगाई है लेकिन इसका मतलब यह नही कि कोना कोना चकाचक होगा। ये तसवीर है वार्ड 21 बुधवारी के खपराभठ्ठा की। यहाँ की आबादी गंदे पानी की सही तरीके से निकासी नही होने से परेशान है। लोगों के घरों के सामने से ही गंदा पानी बहता है। इससे कई चिंता भी लोगों जो सताती है। लोग बताते है कि हर बार आश्वासन मिलता है लेकिन काम कुछ नही होता। क्षेत्र के पूर्व पार्षद पंकज देवांगन का आरोप है कि नगर निगम की जानकारी में समस्या बहुत पहले से है लेकिन नाला की सफाई और नव निर्माण को लेकर रुचि नही ली जा रही है। जबकि पार्षद सुखसागर निर्मलकर बताते है कि समस्या को हल करने के लिए कोशिश जारी है। नया टेंडर कर दिया गया है। दावों से आगे जाकर काम करने पर ही इस इलाके के लोगों को राहत दी जा सकेगी। देखते हैं कि नगर निगम कितनी जल्द इस तरफ कदम बढ़ाता है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word