July 7, 2024

मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में मनाया गया संविधान दिवस

कोरबा 28 नवंबर। संविधान दिवस के अवसर पर शासकीय मिनीमाता कन्या महाविद्यालय कोरबा के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आरंभ भारत के संविधान की उद्देशिका के वाचन से हुआ। महाविद्यालय के प्राचार्य एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संरक्षक डॉ.राजेंद्र सिंह के द्वारा उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों, छात्राओं एवं एन.एस.एस के स्वयंसेवकों को भारत के संविधान की उद्देशिका का वाचन कराया। इसके बाद प्राचार्य डॉ. राजेंद्र सिंह द्वारा उपस्थित जनों को देश की संप्रभुता, एकता और अखंडता को बनाए रखने की शपथ दिलाई।

महाविद्यालय की एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी डॉ. डेज़ी कुजूर ने संविधान दिवस मनाए जाने के उद्देश्य पर अपनी बात रखी। एनएसएस की स्वयंसेवक कु. ज्योति बंजारे ने भारत के संविधान के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. तारा शर्मा, श्रीमती संध्या पांडे, डॉ.डी. वी. के नायडू, प्रकाश साहू,सुश्री मीनाक्षी सांडिल्य, डॉ. श्रेणी दिवाकर, श्रीमती अनीमा तिर्की आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में एन. एस. एस. के स्वयंसेवक कु.अमरावती, कु.अनुसूया कवर, जानकी, प्रीति मानिकपुरी, शालिनी, दुर्गा, वी. शुभा, प्रिया राज, ममता सागर, रोशनी गेंदले आदि का विशेष योगदान रहा।

Spread the word