February 26, 2026

हाइवा की चपेट में आने से एक्टिवा सवार की मौत

कोरबा 8 दिसंबर। बेलगिरी नाला के पास अनियंत्रित हाइवा चालक ने एक्टिवा सवार को अपने चपेट में ले लिया। घटना में बाल्को के सेवानिवृत कर्मी की मौत हो गई। जबकि पुत्र बाल- बाल बच गया। घटना से नाराज लोगों ने चक्काजाम कर दिया। दो घंटे तक चले चक्काजाम के बाद एक लाख मुआवजा, मृतक के दोनों पुत्र को ठेका कंपनी में नौकरी देने तथा वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई करने के आश्वासन पर समाप्त हुआ।

जानकारी के अनुसार घटना 4.30 बजे नाला के पास उस वक्त घटित हुई, जब राखड़ डेम से राख भर कर हाइवा क्रमांक सीजी 12 एस 6452 बाहर निकल रहा था। राखड़ डेम से नीचे उतरते वक्त चालक से हाइवा अनियंत्रित हो गया और दर्री से बाल्को एक्टिवा क्रमांक सीजी 12 एई 3237 में जा रहे सेवानिवृत कर्मी व हाउसिंग बोर्ड निवासी द्वारिका सिंह परस्ते 63 वर्ष को अपने चपेट में ले लिया। घटना में द्वारिका सिंह की स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं उनका 22 वर्षीय पुत्र को मामूली चोंट आई है। वहीं एक्टिवा वाहन बुरी तरह क्षतितग्रस्त हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के लोगों में नाराजगी बढ़ गई और उन्होंने चक्काजाम कर दिया। लोगों की मांग थी कि तेज गति से हाइवा का परिचालन किया जा रहा है, इससे रोजाना दुर्घटना की संभावना रहती है। शिकायत के बाद समस्या का निदान नहीं किया जाता है। दुर्घटना व चक्काजाम की जानकारी मिलते ही बाल्को पुलिस स्थल पर पहुंची और समझाईश का प्रयास किया, पर आंदोलनकारी अड़े रहे। बाद में पुलिस की उपस्थिति में त्रिपक्षीय समझौता हुआ। मृतक के स्वजनों को एक लाख रूपये मुआवजा तत्काल दिया गया। वहीं मेकेनिकल व इलेक्ट्रिकल में इंजीनियरिंग पुत्रों को ठेका कंपनी में कार्य देने पर सहमति हुई। तब रात सात बजे आंदोलन खत्म हुआ। पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई उपरांत शव मर्च्यूरी में रखा दिया है।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word