March 20, 2026

चरवाहे का जंगल में मिला शव, हत्या की आशंका

कोरबा 8 दिसंबर। चाकामार गांव के पास जंगल में मवेशी चरवाहे का शव संदिग्ध परिस्थिति में मिला। परिजन ने मामले में हत्या करने का संदेह है। पुलिस मामले में मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार रजगामार चौकी अंतर्गत गिरवानी.चाकामार निवासी 50 वर्षीय छबिलाल यादव मवेशी चरवाहा थाए जो गांव से मवेशियों को चराने जंगल ले जाता था। सोमवार को भी वह मवेशी चराने गया था। शाम को मवेशी गांव लौटे, लेकिन छबिलाल नहीं आया। परिजन ने आसपास उसकी खोजबीन की, लेकिन वह नहीं मिला। मंगलवार सुबह फिर से खोजबीन की तो जंगल के एक खेत में उसका शव मिला। इसकी सूचना रजगामार चौकी में दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची, जहां निरीक्षण के बाद मामले को संदिग्ध मान। परिजन ने छबिलाल के गले में गमछा बंधे हुए नजर आने पर उससे गला घोंटकर हत्या करने का संदेह जताया है। रजगामार प्रभारी आशीष सिंह ने बताया ग्रामीण की मौत संदिग्ध परिस्थिति में हुई है। मामले में जांच की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई होगी। उसे कुछ लोगों ने सोमवार को शराब पीकर जंगल के पास घूमते हुए देखा था। पाली थाना क्षेत्र के ग्राम पोलमी के कारीछापर जंगल में सड़क किनारे एक युवक का शव मिला है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word