February 26, 2026

स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में भर्तीः उम्मीदवारों का चयन एवं प्रतिक्षा सूची जारी

चयनित अभ्यर्थियों को 15 दिसंबर तक करना होगा कार्यभार ग्रहण

कोरबा 8 दिसंबर। कोरबा जिले में संचालित छह स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के विभिन्न शैक्षणिक पदों में भर्ती के लिए आयोजित साक्षात्कार उपरांत अंतिम चयन और प्रतिक्षा सूची जारी कर दी गई है। चयनित अभ्यर्थियों को उनके निवास पते पर पत्र भेजकर उनके चयन की सूचना दी गई है। चयन सूची की जानकारी कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कोरबा से भी प्राप्त कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 15 दिसंबर 2021 तक अनिवार्य रूप से नियुक्त संस्था में कार्यभार ग्रहण करना होगा। नियत तिथि के बाद उनकी नियुक्ति स्वयमेव निरस्त मानी जाएगी।

जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी. पी. भारद्वाज ने बताया कि इंग्लिश मीडियम स्कूलों के रिक्त शैक्षणिक पदों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर आवेदन आमंत्रित किया गया था। प्राप्त आवेदनों के पश्चात पात्र अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन उपरांत साक्षात्कार आयोजित किया गया था। साक्षात्कार के पश्चात मेरिट आधार पर अभ्यर्थियों की पदवार-विषयवार चयन एवं प्रतिक्षा सूची जारी की गई है। अंग्रेजी माध्यम एवं हिन्दी माध्यम के कुल 36 शैक्षणिक पदों का चयन सूची जारी किया गया हैं। इनमें अंग्रेजी माध्यम के 29 पद और हिन्दी माध्यम के सात पद शामिल हैं। चयन सूची में अंग्रेजी माध्यम के प्रधानपाठक के 01 पद, व्याख्यता जीव विज्ञान 02 पदों, व्याख्याता गणित 01 पद, व्याख्याता अंग्रेजी 01 पद, शिक्षक कला 04, शिक्षक अंग्रेजी 02 पद, शिक्षक विज्ञान 02 पद, शिक्षक गणित 03 पद, शिक्षक संस्कृत 01 पद एवं सहायक शिक्षक के 12 पद शामिल हैं। हिन्दी माध्यम के अंतर्गत व्याख्याता गणित 01, व्याख्याता हिन्दी 03, व्याख्याता जीव विज्ञान 02 एवं व्याख्याता संस्कृत 01 के पद में चयन सूची जारी किया गया है।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word