March 21, 2026

कोरबा 11 दिसम्बर। पूर्व सर्वमंगला चौकी प्रभारी और एसआई ने हृदयघात से दम तोड़ दिया। निधन का खबर मिलते ही पुसि महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। जिला पुलिस अंतर्गत कटघोरा थाने में पदस्थ एस आई पुहुप राम साहू का आज सुबह हृदयघात से अकस्मात निधन हो गया।

बताया जा रहा है कि आज शनिवार की सुबह सीने में दर्द की शिकायत को लेकर उन्हें कुसमुण्डा एसईसीएल अस्पताल लाया गया था जहां डॉक्टर ने परीक्षण उपरांत मौत की पुष्टि की। उनके इस दुखद घटना से पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गयी है। इस आई साहू जिले के कई थाना चौकियों में अपनी सेवाएं दे चुके है। मिलनसार के साथ-साथ मामले की गभीरता को समझते हुए किसी भी घटना क्रम का विवेचना करने में उन्हें महारत हासिल था। बहरहाल उनकी निधन की खबर के बाद उनके पुलिस महकमे में शोक की लहर दोड़ गयी है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word