July 4, 2024

कानून का पालन होने पर नहीं होता मानव अधिकार का हननः वहीद सिद्दीकी

कोरबा 12 दिसंबर। सोशल फोरम आन ह्यूमन राइट्स द्वारा विश्व मानवाधिकार दिवस के उपलक्ष्य में वेबिनार का आयोजन किया गया। इस दौरान महिला विंग की एक मैगजीन एक्सप्लोरिका के चौथे संस्करण का विमोचन महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष धनलक्ष्मी नायडू ने किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष खेम सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित इस वेबीनारमें एसएफएचआर के सभी राज्यों के पदाधिकारियों व सदस्यों ने भाग लिया। इस अवसर पर टीडी सत्यवानी कोराष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनित किया गया। साथ ही महिला विंग की छह सदस्यों को महिला विंग में पद पर नियुक्त किया गया। राष्ट्रीय संयुक्त सचिव एच के पासवान ने मानव अधिकारों के बारे में विस्तार से सभी सदस्यों को बताया। मौलिक अधिकार भारत के संविधान के तीसरे भाग में वर्णित भारतीय नागरिकों को प्रदान किए गए वे अधिकार हैं जो सामान्य स्थिति में सरकार सीमित नहीं कर सकती। यह अधिकार सभी भारतीय नागरिकों की नागरिक स्वतंत्रता प्रदान करते हैं। जैसे सभी भारत के लोग, भारतीय नागरिक के रूप में शांति के साथ समान रूप से जीवन व्यापन कर सकते हैं। संस्था के राष्ट्रीय महासचिव वहीद सिद्दीकी ने बताया कि इंसान को अशरफुल मखलूक यानी ईश्वर की बेहतरीन रचना कहा गया है वह इसलिए की इंसान अपने विवेक से कार्य करता है, उसे अच्छे और बुरे की समझ होती है वह लोगों को बुराई से रोकता है और भलाई की राह पर चलना सीखाता है। उन्होंने बताया कि मानव के संपूर्ण विकास एवं सम्मानपूर्ण जीवन के लिए जिन चीजों की आवश्यकता होती है वह उसके अधिकार हैं। जिस देश में कानून का पालन अनुशासन से होता है, वहां पर मानव अधिकार हनन की संभावना कम होती है।

वेबिनार के दौरान केएस चौहान, जेवी आर सिसोदिया, टीडी सत्यवानी, आरएस तोमर, गिरीश सारस्वत, गणपत चौहान, तनवीर अहमद, अमित पांडेय, गणेश शर्मा, मदन लाल शर्मा, सफदर सिद्दीकी, डा हिमानी ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन राष्ट्रीय महासचिव वहीद सिद्दीकी ने किया। इस अवसर पर प्रदेश भर के एसएफएचआर पदाधिकारी राष्ट्रीय महासचिव डा अनीता दायगोडे, राष्ट्रीय आइटी डायरेक्टर वरुण चौहान, संजीव जौहरी, जितेंद्र कुमार शर्मा, जितेंद्र केसरी, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राम बाबू चतुर्वेदी, नरेश गुनानी, रामगोपाल संतेवाल, मधु सिंह, अनीता कोनरेड्डी, राकेश धीमान, सालिग राम मिश्रा, स्मिता कुलकर्णी, शशि प्रभा, विश्वनाथ सिंह एवं देशभर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Spread the word