April 11, 2026

कोरबा 13 दिसंबर। रामपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत सिंचाई कॉलोनी रामपुर में रहने वाला एक अधेड़ ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। रामपुर पुलिस मामले में मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

जानकारी के अनुसार सिंचाई कालोनी शिव मंदिर के पास रहने वाला गिरधारी सिंह राजपूत ने बीती रात घर के म्यार में फांसी लगाकर झूल गया। अल्प सुबह परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो आनन-फानन में उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने परीक्षण उपरांत अधेड़ को मृत घोषित कर दिया। आज सुबह घटना की जानकारी रामपुर पुलिस को दी। सूचना प्राप्त होते ही रामपुर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई की। पुलिस मामले में धारा 174 मर्गर् कायम कर विवेचना आरंभ कर दी। अधेड़ ने किन परिस्थिति में मौत को गले लगाया यह पुलिस के लिए जांच का विषय है। घटना के संबंध में पुलिस परिजनों से जानकारी ले रही है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word