April 15, 2026

कोरबा 16 दिसंबर। 18 दिसम्बर गुरूघासीदास जयंती के अवसर पर नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत पशुवध कार्य पूर्ण रूप से बंद रखा जाएगा। निगम द्वारा समस्त वधशालाओं व पशुवधकर्ताओं को निर्देश दिए गए हैं कि वे उक्त तिथि पर किसी भी प्रकार का पशुवध न करें तथा मांस विक्रय की दुकानों को बंद रखें। निगम द्वारा कहा गया है कि यदि किसी भी दुकान में उक्त तिथि को पशुवध कार्य करते हुए एवं मांस विक्रय करते हुए पाया जाता है तो मांस जप्त करने के साथ ही संबंधित के विरूद्ध यथोचित कानूनी कार्यवाही की जाएगी। अतः उक्त तिथि को पशुवध कार्य व मांस विक्रय आदि न किया जाए।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word