March 17, 2026

जनदर्शन: S P ने 8 शिकायतों का मौके पर किया निराकरण

नागरिकों से मिल रहा है अच्छा प्रतिसाद

कोरबा 21 दिसम्बर। पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री भोजराम पटेल द्वारा मंगलवार 21 दिसम्बर 21 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनदर्शन लगाया गया। जनदर्शन में 18 शिकायतें प्राप्त हुई जिनकी सुनवाई करते हुए श्री भोजराम पटेल द्वारा 08 शिकायतों को तत्काल निराकृत किया गया। साथ ही 10 शिकायतों को जांच हेतु संबंधित थाना, चौकी भेजा गया है ।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भुपेश बघेल के निर्देशानुसार कोरबा जिले में पुलिस अधीक्षक कोरबा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक एवं अन्य राजपत्रित अधिकारियों द्वारा रोस्टर के अनुसार जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित कर आम जनता की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। इसी का परिणाम है कि अब जनदर्शन में बहुत कम शिकायतें प्राप्त हो रही है। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जनदर्शन कार्यक्रम का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। यही नहीं शिकायतों के त्वरित निराकरण से शिकायतकर्ता संतुष्ट भी हो रहे हैं।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word