September 17, 2024

देश में आज- क्या है महत्वपूर्ण, यहां देखें

*शुक्रवार, पौष, कृष्ण पक्ष, पंचमी, वि.सं. 2078 तदनुसार 24 दिसंबर 2021*

*देश में आज-कमल दुबे*

• विदेश मंत्रालय ऑस्ट्रेलिया के लोवी संस्थान के कार्यकारी निदेशक डॉ. माइकल फुलिलोव द्वारा दिया जाने वाला द्वितीय अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति व्याख्यान करेगा आयोजित।

• केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस तथा आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी दोपहर 2 बजे नई दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

• स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, नई दिल्ली में शाम 4 बजे कोविड-19 (टीकाकरण सहित) पर की गई कार्रवाई, तैयारियों और अपडेट पर प्रेस वार्ता करेगा।

• वरिष्ठ भाजपा नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह देवरिया जिले के सलेमपुर इलाके में भारतीय जनता पार्टी की ‘जन विश्वास’ रैली को करेंगे संबोधित।

• केरल के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री जी. आर. अनिल चैत्रम होटल, तिरुवनंतपुरम में राज्यस्तरीय राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस समारोह का करेंगे उद्घाटन।

• उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत और सीएलपी नेता प्रीतम सिंह नई दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात।

• श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे तिरुमला में भगवान वेंकटेश्वर स्वामी की करेंगे पूजा।

• चंडीगढ़ नगर निगम के चुनाव होंगे, परिणाम 27 दिसंबर को किए जाएंगे घोषित।

• शिमला में 24 दिसंबर से 31 दिसंबर, एक सप्ताह तक चलने वाले कश्मीरी और हिमाचली फूड फेस्टिवल का किया जाएगा आयोजन।

• राष्ट्रीय पैरा-बैडमिंटन चैंपियनशिप 24 से 26 दिसंबर तक भुवनेश्वर, ओडिशा में की जाएगी आयोजित।

• राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस.

Spread the word