July 7, 2024

व्याख्याताओं की पदोन्नति नहीं, नाराजगी जताते निकाली रैली

कोरबा 24 दिसंबर। सहायक शिक्षकों के बाद अब जिले के हाई व हायर सेकेंडरी स्कूल में पदस्थ व्याख्याता भी हड़ताल की मूड में आ गए हैं। योग्यता के बावजूद प्राचार्य पद पदोन्नाति नहीं किए जाने से नाराज व्याख्याता में गुरूवार को तानसेन चौक से कलेक्ट्रेट तक रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन पत्र प्रशासन को सौंपा। मांग पूरी नहीं होने पर 10 जनवरी से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है।

शिक्षा में विभाग प्रदर्शन और हड़ताल का दौर शुरू हो गया है। शिक्षा कर्मी नियमित नहीं हुए थे तब आए दिन संयुक्त रूप से नियमितिकरण की मांग लेकर हड़ताल करते थे। अब टुकड़ियों में विरोध प्रदर्शन होने लगा हैं। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ व्याख्याता संघ के बैनर तले जिले के 400 व्याख्याताओं ने गुरूवार को तानसेन चौक में धरना प्रदर्शन किया। चौक कलेक्ट्रेट तक रैली की शक्ल में पहुंच कर डिप्टी कलेक्टर कौशल तेंदुलकर मांग पत्र सौंपा। संगठन के जिला अध्यक्ष रामचंद्र नामदेव ने बताया किया प्रत्येक विभाग कर्मचारियों की पदोन्नाति हो रही है लेकिन शिक्षा में विभाग व्याख्याताओं की पदोन्नाति पर रोक लगा दी है। समस्या को लेकर संगठन की ओर से कई बार प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है। कई व्याख्याता पदोन्नाति के बगैर ही सेवानिवृत्त हो रहे हैं। अध्यक्ष ने बताया कि 10 जनवरी के पहले मांग पूरी नहीं हुई तो वे अनिश्चतकालीन अवकाश लेकर हड़ताल पर चले जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि सहायक शिक्षकों के हड़ताल पर चले जाने से प्रायमरी और मिडिल स्कूल के बच्चों पढ़ाई पहले से जारी है। अब व्याख्याताओं के हड़ताल पर जाने हाई व हायर सेकेंडरी कक्षा के बच्चों की पढ़ाई ठप होगी। कोरोना काल में शैक्षणिक सत्र की शुरूआत देरी से होने के कारण बच्चों का अध्यापन कोर्स पिछड़ा हुआ है। विरोध प्रदर्शन और हड़ताल के चलते वार्षिक परीक्षा परिणाम में इसका विपरीत असर होगा। शासन और कर्मचारियों के द्वंद के बीच छात्र-छात्राओं का अहित हो रहा है।

Spread the word