March 18, 2026

भाजपा व कांग्रेस ने सालों से ठगा, अब प्रदेश में बदलाव का समय

कोरबा 25 दिसंबर। आम आदमी पार्टी के विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश सह प्रभारी सुरेश कठैत ने कहा कि भाजपा कांग्रेस ने कोरबा को सालों से ठगा है। इसलिए अब समय आ गया ऐसे लोगों को सबक सिखाएं और प्रदेश में बदलाव लाएं।

निहारिका सुभाष चौक के पास आम आदमी पार्टी आप के सम्मेलन में काफी संख्या में कार्यकर्ता जुटे। इस दौरान अनेक वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। संगठन मंत्री भानु प्रकाश चंद्रा ने कहा कांग्रेस सरकार आम जनता का विश्वास खो चुकी है। प्रदेश प्रवक्ता विशाल केलकर ने बताया कि 300 गैर राजनीतिक लोगो ने पार्टी की सदस्यता ली। इसमें इंजीनियर, डाक्टर, प्रोफ़ेसर व शिक्षित लोग शामिल रहे। उन्होंने कहा कि राजनीति बुरी नहीं, बस अच्छे लोगो की कमी है। आम आदमी पार्टी राजनीति से बुरे लोगों को बेदखल कर अच्छे लोगों को सिस्टम लाने का माध्यम बन रही है। केलकर ने कहा की कोरबा विधानसभा में नेता ही ठेकेदार है और ठेकेदार ही नेता है इस वजह से कोरबा का विकास नही हो पा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी, यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष तेजेंद्र तोडेकर, प्रदेश सह संगटन मंत्री देव लाल नरेटी, जिला अध्यक्ष सत्येंद्र यादव, जिला सचिव अमर दास, जिला उपाध्यक्ष आत्मा राम मानवर, कोरबा विधानसभा अध्यक्ष गौरव यादव सचिव अमित उपाध्याय, उपाध्यक्ष इब्राहिम खान, कोषाध्यक्ष आनंद सिंह, नरेश वासु पल्ली कन्हैया लाल राठौड़, मनोज राज, रमजान खान, परदेशी विश्कर्मा, मनीष राजवाड़े समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word