July 15, 2024

धान खरीदी, जिले में अब तक साढ़े पांच लाख क्विंटल से अधिक धान की हुई खरीदी

13 हजार 700 से अधिक किसानों का 107 करोड़ 47 लाख रूपए का धान खरीदा गया

कोरबा 27 दिसंबर। धान खरीदी के महापर्व में कोरबा जिले में अब तक 13 हजार 768 किसानों का 107 करोड़ 47 लाख रूपए से अधिक का धान खरीदा जा चुका है। कोरबा जिले में 55 उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी जारी है। जिले के किसानों से अब तक पांच लाख 53 हजार 970 क्विंटल धान सहकारी समितियों द्वारा समर्थन मूल्य पर खरीदा जा चुका है। कोरबा जिले में धान खरीदी को लेकर किसानों में अच्छा उत्साह है। नियमित रूप से किसानों के टोकन कटनेए धान की तौलाई और भुगतान जैसी सुविधाओं से किसानों में अपनी मेहनत से उगाए धान को समितियों में बेचने का अलग उत्साह है। किसानों को अपना धान बेचने के लिए किसी भी तरह की परेशानी नहीं हो रही है। इसके साथ ही तेजी से धान उठाव के लिए मिलर्स को डीओ भी जारी किए जा रहे हैं।
जिले के 55 धान खरीदी केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की सभी व्यवस्थाओं से किसानों में धान बेचने के लिए खासा उत्साह है। जिले में 24 दिसंबर तक पांच लाख 53 हजार 970 क्विंटल धान खरीदा जा चुका है। इसमें से पांच लाख चार हजार 809 क्विंटल 60 किलो मोटा और 48 हजार 826 क्विंटल सरना और 334 क्विंटल 40 किलो पतला धान शामिल है। जिले में 27 दिसंबर को धान बेचने के लिए एक हजार 015 किसानों को टोकन जारी किए गए हैं। इन किसानों से लगभग 41 हजार 162 क्विंटल धान की खरीदी की जाएगी।

कोरबा जिले में अभी तक मिलरों द्वारा कुल खरीदे गए धान में से लगभग 44 प्रतिशत धान का उठाव कर लिया गया है। मिलर्स ने खरीदी केन्द्रों से दो लाख 44 हजार 611 क्विंटल से अधिक धान उठा लिया है। जिला विपणन अधिकारी ने बताया कि जिले के खरीदी केन्द्रों से दो लाख 19 हजार 671 क्विंटल 20 किलो मोटा और 24 हजार 940 क्विंटल सरना धान का उठाव मिलरों द्वारा कर लिया गया है। जिला विपणन अधिकारी ने बताया कि सभी समितियों में धान की शेष मात्रा निर्धारित बफर लिमिट के आसपास ही है और लगातार डीओ कटने से मिलरों को तत्काल गाड़ियां लगवाकर धान उठाव के लिए निर्देशित भी किया जा रहा है।

धान खरीदी केन्द्र जटगा तुमान में 11, जवाली में 24, रंजना में 06, तुमान में 27, तिलकेजा में 25, दुरपा में 20, नवापारा में 21, बेहरचुंआ में 16, निरधि में 18, पठियापाली में 15, पसान में 13, लैंगा में 12, नुनेरा में 06, पाली में 26, पिपरिया में 07, पोड़ी में 10, पोड़ी.उपरोड़ा में 06, फरसवानी में 31, बरपाली कोरबा में 16, बरपाली में 40, बिंझरा में 17, कुदुरमाल में 23 एवं भैंसमा में 29 किसानों ने धान बेचने के लिए टोकन कटाया है। इसी प्रकार धान खरीदी केन्द्र भिलाई बाजार में 24, मोरगा में 01, रामपुर में 26, लाफा में 08, श्यांग में 17, उमरेली में 21, सुखरीकला में 21, सिरमिना में 47, दादरखुर्द में 13, सोनपुरी में 15, सोहागपुर में 20, कराईनारा में 12, नोनबिर्रा में 10 एवं हरदीबाजार में 13 किसानों को धान बेचने के लिए टोकन जारी किया गया है।

उल्लेखनीय है कि सहकारी समितियों में शासकीय अवकाश के दिनों को छोड़कर सप्ताह में सोमवार से शुक्रवार तक धान की खरीदी की जा रही है। किसानों को रविवार से शुक्रवार तक सुबह साढ़े नौ बजे से शाम पांच बजे तक टोकन जारी किये जा रहे हैं। जिले के धान खरीदी केन्द्रों में कॉमन धान एक हजार 940 रूपए प्रति क्ंिवटल और, ग्रेड धान एक हजार 960 रूपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जा रहा है। इस बार किसानों से एक दिसंबर 2021 से 31 जनवरी 2022 तक नकद और लिकिंग में धान की खरीदी की जा रही है। प्रदेश के किसानों से अधिकतम 15 क्विंटल प्रति एकड़ की सीमा तक धान खरीदा जा रहा है।

Spread the word