October 5, 2024

देश में आज- क्या है महत्वपूर्ण, यहां देखें

बुधवार, पौष, कृष्ण पक्ष, दशमी, वि.सं. 2078 तदनुसार 29 दिसंबर 2021

देश में आज-कमल दुबे

• दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ओमिक्रॉन खतरे की समीक्षा करने और राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 महामारी की स्थिति पर चर्चा करने के लिए शाम 4 बजे उपराज्यपाल अनिल बैजल की अध्यक्षता में बैठक करेगा।

• केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुभाष सरकार अटल नवाचार उपलब्धि संस्थान रैंकिंग (एआरआईआईए) जारी करेंगे।

• भारत निर्वाचन आयोग लखनऊ में डीजीपी, राज्य के गृह मंत्रालय के अधिकारियों और व्यय अधिकारियों के साथ करेगा समीक्षा बैठक।

• झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन धनबाद में नव विकसित गोल्फ मैदान का उद्घाटन करेंगे।

• पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आगामी गंगासागर मेले की तैयारी का जायजा लेने के लिए दक्षिण 24-परगना में सागर द्वीप का दौरा करेंगी।

• भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा हुबली के एक निजी होटल में कर्नाटक बीजेपी की राज्य कार्यकारी समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

• कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा फिरोजाबाद में “लड़की हूं, लड़ सकती हूं” कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी।

• नागालैंड के मोन जिले के ओटिंग में 4 दिसंबर की घटना की जांच कर रही भारतीय सेना की एक टीम घटना स्थल का दौरा करेगी।

• भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, पहला क्रिकेट टेस्ट, सेंचुरियन, चौथा दिन.

Spread the word