March 24, 2026

सिंधी पंचायत की कार्यकारिणी पुनर्गठित, मनवानी अध्यक्ष मनोनित

कोरबा 30 दिसंबर। सिंधी पंचायत की वार्षिक आम बैठक सिंधू भवन में संपन्न हुई। भगवान झूलेलाल की मूर्ति पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलन के साथ आगे की कार्यवाही की गई। नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए कंवरलाल मनवानी को अध्यक्ष मनोनित किया गया। इससे पहले अध्यक्ष ने उद्बोधन दिया।

कार्यक्रम का संचालन परसराम रामानी और नरेश जगवानी ने किया। अध्यक्ष ने अपने कार्य बताये। कोषाध्यक्ष किशनचंद दावड़ा ने आय व्यय की जानकारी दी। सदस्यों के द्वारा प्राप्त सुझाव पटल पर रखे गए। अगली कड़ी में वर्ष 2022-23 के अध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति से मनवानी के नाम की घोषणा की गई। इसका सभी ने स्वागत किया। इस अवसर पर मुरलीधर माखीजा, महेश निहलानी, महेश भावनानी, अशोक चावलानी, टेकचंद रमानी, मनोज जेठानी, नारायण रोहरा, परसराम, रविलालवानी, संभागचंद सहित समाज के काफी सदस्यगण मौजूद रहे। राजकुमार गनवानी ने आभार व्यक्त किया।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word