July 4, 2024

कोरबा जिले के किक-बाक्सर्स ने जीते 7 स्वर्ण, 3 रजत एवं 6 कांस्य सहित कुल 16 पदक

राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में राज्य ने जीते 19 स्वर्ण, 6 रजत एवं 19 कांस्य सहित कुल 44 पदक

देश मे मिला 5वाँ स्थान

वाको इंडिया किकबॉक्सिंग फेडरेशन के मार्गदर्शन एवं महाराष्ट्र स्पोर्ट्स किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के  तत्वावधान में राष्ट्रीय कैडेट एवं जुनियर वर्ग की किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन 21 से 26 दिसंबर 2021 को श्री शिव छत्रपति  स्टेडियम बालेवाड़ी पुणे में किया गया। जिसमे देश के 26 राज्यो से लगभग 1600 खिलाडीयो एवं आफिसिल्स ने हिस्सा लिया।
छत्तीसगढ़ किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के संस्थापक तारकेश मिश्रा एवं महासचिव आकाश गुरुदीवान ने बताया उक्त प्रतियोगिता में राज्य के 10 वर्ष से 18 वर्ष आयु के  कैडेट एवं जूनियर वर्ग के 64 बालक बालिका एवं 10 आफिसियल  विभिन्न वजन वर्गो में  विभिन्न जिलों से पाइंट फाइटिंग, लाइट कांटेक्ट, किक लाइट, फूल कांटेक्ट, लो किक, म्यूजिकल फार्म्स एवं क्रिएटिव फार्म्स इवेंट्स की किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में अपना जौहर दिखाया ।

छग किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के संस्थापक तारकेश मिश्रा ने बताया कि वर्तमान में किकबॉक्सिंग खेल की संस्था वाको को अंतराष्ट्रीय स्तर पर अंतराष्ट्रीय ओलम्पिक कमेटी से मान्यता मिल गई है, साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर वाको इंडिया किक-बॉक्सिंग फेडरेशन जिसके अध्यक्ष संतोष कुमार अग्रवाल है, उसे भारत सरकार खेल एवं युवा मंत्रालय से सम्बद्धता है, साथ ही राज्य स्तर पर छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसिएशन ने हमारी संस्था को मान्यता दे दी है। किकबॉक्सिंग खेल विश्विद्यालय एवं स्कूली खेल में भी शामिल है, और खिलाडीयो का भविष्य इस खेल में उज्ज्वल है। कोरबा जिले के सीएमए- छत्तीसगढ़ मार्शल आर्ट एवं किकबॉक्सिंग एकेडमी से बालक वर्ग में 8 एवं बालिका वर्ग में 14 सहित कुल 22 किकबाक्सर्स ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

कोरबा जिले से हिमांशु यादव- स्वर्ण पदक ,तुषार सिंह- स्वर्ण पदक ,अनु शर्मा- स्वर्ण पदक  निपति पटेल- स्वर्ण पदक, यश श्रीवास – स्वर्ण पदक , कृष्णा कुमार डड़सेना -स्वर्ण पदक ,श्रेया शुक्ला स्वर्ण एवम कांस्य पदक  ,आयुष आर्या -रजत पदक रमनदीप कौर – 2 रजत पदक ,सृष्टी मिश्रा -कांस्य पदक ,हर्षिता निषाद- कांस्य पदक,हिमानी कंवर -कांस्य पदक ,आदित्या पाल कांस्य पदक ,कीर्ति शर्मा -कांस्य पदक एवम सोमेश साहू ,सोनिया शर्मा ,सिद्धि मंडोलिया ,मनु शर्मा ,वैष्णवी रात्रे,नैना एक्का,ध्रुव कुमार युवराज गढेवाल ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया ।

इसी तरह सरगुजा जिले से प्रिया-स्वर्ण पदक , स्वाति राजवाड़े- स्वर्ण पदक ,लक्की ठाकुर -कांस्य पदक ,शिवांचल-कांस्य पदक ,एवम शौर्या नायक ने अपना  सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया ।
धमतरी जिले से आलिया शेख स्वर्ण पदक, ,उदय यादव -रजत पदक,आर्यन बांदे -कांस्य पदक  एवम आशीष पटेल ,तनिष्क शर्मा सीताराम यादव ,यश रजक ने अपना  सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया ।

बलौदा बाजार जिले से संदीप यादव -2 कांस्य पदक। दुर्ग जिले से साक्षी साहू –  स्वर्ण पदक, दृष्टि यादव -स्वर्ण पदक
कृष्णा साहू -कांस्य पदक , अरमान देवांगन ,अक्षत चंद्रा ,विश्वजीत साहू विपिन दहाते ,पार्थ कुमार  ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया । बिलासपुर जिले से सुमित राजपूत स्वर्ण पदक  ,यश निर्मलकर -स्वर्ण पदक ,विपिन कुमार पटेल – रजत पदक , आर्यन कोशले -कांस्य पदक ,निखिल कुमार -कांस्य पदक वंश ठक्कर, रुद्रांश शर्मा ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

रायपुर जिले से अलीशा हुसैन-स्वर्ण पदक अक्षय अगरकर -स्वर्ण पदक एवम कांस्य पदक ,अंसार अली- स्वर्ण एवम कांस्य पदक ,रियशा बाग 2 स्वर्ण पदक  ,जिज्ञासा भटेरिया- 2 कांस्य पदक  सुरभि ताम्रकार- कांस्य पदक  दीप कुमार सिन्हा-कांस्य पदक इशिका थॉमस- कांस्य पदक कृतिका कसेर-कांस्य पदक
कुमकुम साहू,सुमन साहू,वैभव गोयल ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। मुंगेली जिले से राजकमल टोन्द्रे -कांस्य पदक। राजनाँदगाँव से वीरेंद्र कुमार कंवर -स्वर्ण पदक। इस प्रकार छतीसगढ़ राज्य से 27 बालिका एवम 37 बालक ,कुल 64 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

राज्य से अंतराष्ट्रीय रेफरी अजित शर्मा , गौरव कोशले एवं पूजा पांडेय, राष्ट्रीय रेफरी प्रभात साहू, रिफ्रेशर शुभम दास, कोच जुनैद आलम, राम कुमार पांडेय कुलप्रीत अजमानी, मनीष बाग ,आरती सिंग ,लोकिता चौहान टीम का नेतृत्व किया ।
टीम की इस जीत पर एसोसिएशन के अध्यक्ष छगनलाल मुंदड़ा, जिला ओलम्पिक एसोसिएशन के अध्यक्ष नौशाद खान, सचिव सुरेश क्रिस्टोफर, क्रीड़ा भारती के जिला संयोजक बलराम विश्वकर्मा,  खेल अधिकारी द्वय आर के साहू, प्यारेलाल चौधरी, सतीश शर्मा, सीएमए किकबॉक्सिंग एकेडमी संचालिका प्रीति मिश्रा, रघुनाथ नायक, रामकुमार पांडेय, अमन गुप्ता,अमन सोनी,सुबोध सिंह,  अशोक साहू, रमेश, रंजना तिर्की, व्यंकटेश्वर मानिकपुरी, आकाश मौर्य  सहित विभिन्न जिलो के प्रतिनिधि, प्रशिक्षक, निर्णायकगण एवं खिलाड़ी, एवं खेल प्रेमियों ने शुभकामनाएं दी है।

Spread the word