July 15, 2024

टीचर्स एसोसिएशन ने शिक्षकों की पदोन्नति के लिए किया धन्यवाद ज्ञापित

कोरबा 6 जनवरी। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा विभाग , सचिव स्कूल शिक्षा विभाग को पत्र लिखकर पदोन्नति हेतु जारी संसोधित राजपत्र प्रकाशन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है।

संजय शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत चतुर्वेदी,प्रदेश संगठन मंत्री प्रमोद सिंह राजपूत,जिलाध्यक्ष मनोज चौबे, जिला सचिव नरेंद्र चंद्रा,जिला मिडिया प्रभारी प्रदीप जयसवाल, जिला कोषाध्यक्ष बुद्धेश्वर सोनवानी ने कहा है कि छाीसगढ़ स्कूल शिक्षा सेवा (शैक्षिक एवं प्रशासनिक संवर्ग) भर्ती तथा पदोन्नति नियम 2019 में एल बी संवर्ग के लिए पदोन्नति में ( 5 वर्ष को शिथिल करते हुए 3 ४वर्ष ) वन टाइम रिलेसेशन देने का निर्णय मंत्रिपरिषद द्वारा लेने के बाद विा व विधि विभाग से विधिवत अनुमति पश्चात 31 दिसंबर 2021 को संशोधित राजपत्र जारी हो गया है। प्राथमिक शाला प्रधान पाठक, शिक्षक, पूर्व माध्यमिक शाला प्रधान पाठक व व्या–याता के हजारो पद पदोन्नति हेतु रिक्त है, अतः सरकार द्वारा पदोन्नति हेतु वन टाइम रिलेक्सेशन देने के निर्णय अनुसार समय सीमा तय कर शीघ्र पदोन्नति हेतु आदेश शासन द्वारा जारी किया जावे, एल बी संवर्ग के शिक्षको की पदोन्नति 1998 से भी लंबित है, हजारो शिक्षक पदोन्नति का लंबे समय से इंतजार कर रहे है,,अतः पदोन्नति की प्रक्रिया 15 फरवरी तक पूर्ण किया जावे।

मानक ग्रेड अंक में होगा सुधार संभाग में 5072, बिलासपुर संभाग में 4690, दुर्ग संभाग में 4269, बस्तर संभाग में 3648, सरगुजा संभाग में 4032 के करीब शासकीय प्राथमिक शाला में प्रधान पाठक नही है। प्राथमिक शाला में प्रधान पाठक के 22 हजार पद की पूर्ति किये जाने से राष्ट्रीय स्तर पर शाला के मानक ग्रेड अंक में सुधार होगा। वर्तमान भर्ती व पदोन्नति नियम 2019 में भी प्रधान पाठक प्राथमिक शाला के पद 100 पदोन्नति से ही भरा जाना है, जिसमे सहायक शिक्षक एल बी संवर्ग की ही पदोन्नति होगी, क्योकि पूर्व के सहायक शिक्षक शेष नही है, जो है वे पात्र नही है या पदोन्नति में जाना नही चाहते है।

Spread the word