March 24, 2026

पोड़ीखोहा में महिला ने की खुदकुशी

कोरबा 7 जनवरी। थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव पोड़ीखोहा में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। 54 वर्षीय रमला बाई मंझवार पति बट्टू सिंह मंझवार का शव कोठार परिसर में स्थित बीही के पेड़ पर फंदे पर लटका मिला। आज सुबह परिजनों को इसकी जानकारी हुई। उन्होंने पुलिस को इस बारे में अवगत कराया। पुलिस थाना के कर्मी योगेंद्र कुमार ने मौके पर पहुंच शव का पंचनामा किया।
इस कड़ी में अब तक घटना को लेकर कोई कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। स्थानीय स्तर पर जानकारी जुटाने की बात पुलिस ने कही है। औपचारिकताओं के साथ मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी पोड़ी उपरोड़ा को भेज दिया गया है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word