March 24, 2026

कुख्यात अपराधी धरम सिंह साथियों सहित गिरफ्तार

कोरबा 10 जनवरी। पुलिस अधीक्षक श्री भोज राम पटेल की मंशा रूप अवैध डीजल कबाड़ कोयला चोरी में लगाम लगाने हेतु निर्देश दिया गया है कि इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक दर्री सुश्री लीतेश सिंह के मार्गदर्शन पर थाना बाकी मोगरा द्वारा लगातार अवैध कारोबार डीजल कबाड़ कोयला चोरी में अंकुश लगाने हेतु लगातार कार्यवाही की जा रही है ।

इसी कड़ी में 09 जनवरी 2022 को अपराध क्रमांक 1/22 धारा 454, 380, 34 भादवि में फरार आरोपी धरम सिंह पिता मंगल सिंह उम्र 35 वर्ष शाकिन पंखा दफाई, श्याम सुंदर यादव पिता बीर सिंह यादव उम्र 37 वर्ष शाकिन बांकी, घासिया सिंह पिता बीर सिंह उम्र 32 वर्ष, संतोष यादव पिता फिरतू लाल यादव एवम घटना में प्रयुक्त वाहन मारुति इको सीजी 12 बीबी 5648 को जप्त कर माननीय न्यायालय में आरोपी के पेश किया जाएगा। ज्ञातव्य हो गत 01 जनवरी 22 को बंद पड़े कोयला खदान नंबर 5/6 से 4 से 5 टन स्क्रैप चोरी कर टाटा पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 10-भ-8170 में स्क्रैप को लोड कर भाग रहे थे जिसे पकड़ कर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया था। विवेचना के पूर्व में एक आरोपी सोहनलाल मसीह को वाहन और स्क्रैप के साथ पकड़ गिरफ्तार किया गया था चोरी का सरगना धरम सिंह एवम उनके साथी फरार थे। जिसे 09 जनवरी को पायलेटिंग करने वाले वाहन मारुति इको क्रमांक सीसी 12 बीबी 5648 को जप्त किया गया है। इस कार्यवाही में बांकी मोगरा थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े सहायक उप निरीक्षक जितेश सिंह आरक्षक 305 मदन जयसवाल आरक्षक 440 राम गोपाल साहू आरक्षक 535 भोला सिंह यादव आरक्षक 462 जागीर तवर की अहम भूमिका रही।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word