March 24, 2026

कोरबा 10 जनवरी। पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री भोज राम पटेल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा एसडीओपी कटघोरा श्री ईश्वर त्रिवेदी की कुशल मार्गदर्शन में थाना पसान के अपराध क्रमांक 06/2022 धारा 363 366 376 आईपीसी 04 पॉक्सो एक्ट के आरोपी प्रकाशु कोल उर्फ चंदन कोल पिता सदन कोल उम्र 26 वर्ष निवासी अमझर थाना पसान जिला कोरबा के द्वारा 04 जनवरी 2022 को पड़ोस में किराना दुकान गई नाबालिक बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया था और उसके साथ दुष्कर्म किया था। जिसके संबंध में थाना पसान में 07 जनवरी 2022 को रिपोर्ट दर्ज कराया गया था।

साइबर सेल कोरबा की विशेष सहयोग से महज कुछ ही घंटे में नाबालिक बच्ची को आरोपी प्रकाश कोल के कब्जे से ग्राम चनवारी डांड थाना खंडवा जिला कोरिया से बरामद किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी पसान उप निरी. लक्ष्मण खूंटे प्र.आर. 190 राकेश सिंह प्र. आर.125 वीरेंद्र भगत आरक्षक 25 बुद्ध सिंह मधुकर आरक्षक वन सिक्स 7 चंद्रजीत पोर्ते महत्वपूर्ण योगदान रहा।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word